युवा कल्याण सेवा संस्थान के निदेशक / मंत्री - आशीष त्रिपाठी जी पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में जन सेवा कर रहें हैं। इन्होंने समर्पण, निष्ठा और परोपकार की भावना से जनमानस की सेवा की है।
विश्वास और सेवा की मिसाल
"विश्वसनीय विश्वास पात्र एक मात्र संस्थान"
युवा कल्याण सेवा संस्थान के सहयोग से गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टरों के समर्पण भाव में सभी मरीजों से परामर्श शुल्क 5 रुपये लिया जाएगा। युवा कल्याण सेवा संस्थान द्वारा पंजीकृत हॉस्पिटलों की सूची में 24 घण्टे अनुभवी और प्रशिक्षित गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध IPD, OPD मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी,24×7एमरजेंसी सुबिधा उपलब्ध है। ।
युवा कल्याण सेवा संस्थान (उत्तर प्रदेश) के निदेशक / मंत्री आशीष त्रिपाठी जी समय-समय पर स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात और सरकार की नीतियों पर बात करते हैं!
विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं और ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित।
संगठन की नींव मानवता के आधार पर रखी गई है, और यह देश भर के युवाओं और ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
महामारी के दौरान, संगठन ने ज़रूरतमंदों को भोजन, फेस मास्क, और सैनिटाइज़ेशन किट प्रदान करके महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की और सामाजिक जागरूकता फैलाई।
यह संस्था गरीबों को मुफ्त दवाइयाँ और अन्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने में योगदान देती है। साथ ही, स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन करती है।
युवाओं को मूल्य-आधारित और रोज़गारोन्मुखी शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है ताकि उनकी रोज़गार क्षमता को बढ़ाया जा सके।
एक नई पहल के रूप में, संगठन ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन किया है और ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट भी प्रदान किए हैं।
'स्वच्छता' अभियान के तहत, लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाता है। 'नो-प्लास्टिक' मिशन के तहत प्लास्टिक के सीमित उपयोग के प्रति भी जागरूकता फैलाई जाती है।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व विकास पर प्राथमिक ध्यान केंद्रित किया जाता है।
इन पहलों के माध्यम से, "युवा कल्याण सेवा संस्थान" का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक सेटिंग्स में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना और सामुदायिक कल्याण सुनिश्चित करना है।
"सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य है" वही समर्पण वही सेवा
संस्थान का उद्देश्य : आत्मनिर्भर हर व्यक्ति परिवार बनें
युवा कल्याण सेवा संस्थान के सहयोग से गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टरों के समर्पण भाव में सभी मरीजों से परामर्श शुल्क 5 रुपये लिया जाएगा।
युवा कल्याण सेवा संस्थान द्वारा पंजीकृत हॉस्पिटलों की सूची में 24 घण्टे अनुभवी और प्रशिक्षित गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध।
अपने शहर के अनुसार हॉस्पिटल चुनें
आधार नंबर या यूनिक आईडी डालें